
दिनांक 31 जुलाई 2025 को मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार Anti-Ragging Day के अवसर पर दिनांक 12 अगस्त 2025 से 18 अगस्त 2025 तक Anti-Ragging Week मनाए जाने के संबंध में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अधिष्ठाताओं के साथ चर्चा कर सेमिनार, वर्कशॉप एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि Anti-Ragging Week को सफलतापूर्वक और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।


